साईं शरणम समिति की बैठक
पीटीपीएस के काली मंदिर के समीप सांईं मंदिर परिसर में शनिवार को सांई शरणम समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें 16 दिसंबर को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर की साज सज्जा की जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा भजन संध्या का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। समिति के सुजीत कुमार पटेल ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि इस मौके पर सांई बाबा के दर्शन के लिए आए। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, महावीर अग्रवाल, शशीकांत चौधरी, शिवम पटेल, वारिश खान, गोविंद सोनी, मिंटू, रजनीश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार अग्रवाल, आेम प्रकाश, गणेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।