- Hindi News
- ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी गिरफ्तार
पतरातूक्षेत्र के ग्राम सोलिया में दस दिसंबर को दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में आरोपी अब्दुल रजा उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की शाम आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने के खिलाफ सोलिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर इस मामले में जबर्दस्त विरोध जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए बीती रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नाबालिग को दर्ज कांड संख्या 296/14 के तहत बाल सुधार गृह कारा हजारीबाग भेज दिया गया है।