बच्चों का टैलेंट प्रतियोगिता आज
पतरातू. एसआईपीएबेकस समूह द्वारा बच्चों की टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन पीटीपीएस के श्रम कल्याण केंद्र में 14 दिसंबर को होगा। जिसमें पांच वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। संस्था की प्राचार्या शिखा सिंह ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि जो बच्चे अपनी प्रतिभा के अनुसार गायन, डांसिंग, एक्टिंग, ड्रामा, स्पीच, फैंसी ड्रैस, पेंटिंग या अन्य किसी भी क्षेत्र में क्षमतावान हो। वे इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।