पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बासलथाना अंतर्गत लबगा मोड़ के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। भुरकुंडा मस्जिद कॉलोनी निवासी मो. तैयब (15 वर्ष), सौंदा डी निवासी शिवम कुमार (15 वर्ष), भुरकुंडा निवासी रंजीत कुमार (16 वर्ष), जवाहर नगर निवासी रोहित कुमार (16 वर्ष), सुंदर नगर निवासी प्रीतम कुमार (15 वर्ष), भुरकुंडा निवासी मो. ताहिद (15 वर्ष) सभी छात्र दो अलग-अलग बाइक हीरो होंडा जेएच 02 एम 5197 एवं होंडा साइन जेएच 01 एटी 1884 पर ट्रिपल सवार होकर भुरकुंडा से पतरातू की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लबगा मोड़ के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टक्करा गईं। स्थानीय लोग एवं बासल पुलिस की मदद से घायलों को पतरातू प्रखंड चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने मस्जिद कॉलोनी निवासी मो. तैयब को मृत घोषित कर दिया। पांच घायल छात्रों में से रोहित कुमार, शिवम कुमार एवं प्रीतम कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

मांडू| थानाक्षेत्र अंतर्गत हेसागढ़ा चौक में एक डंपर बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान गिरिडीह जिला के राजधनवार निवासी मो. आबिद रजा (22 वर्ष) और ज्योति कुमार (24 वर्ष) के रुप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे का एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए केजीटी अस्पताल रामगढ़ ले गई। सुबह करीब छह बजे की है। जानकारी के अनुसार न्यू महिंद्रा बाइक पर सवार होकर दोनों युवक गिद्दी से राजधनवार जा रहे थे। इसी बीच हेसागढ़ा चौक में पूर्व से एक डंपर चालक अपने वाहन को पीछे कर रहा था। तभी बाइक चालक ने डंपर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। दोनों वाहनों के टक्कर में आबिद रजा के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद डंपर चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया।