इंजन से रेलकर्मी गिरकर घायल
पतरातू | रेलवेडीजल शेड में कार्यरत रेलकर्मी समीर कुमार दत्ता मंगलवार की सुबह ड्यूटी के दौरान स्क्रैप लोको इंजन से गिरकर घायल हो गए। वे टीई तीन इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। वे सुबह करीब 4:45 बजे शेड में खड़े लोको 17348 से कुछ उपकरण खोल रहे थे। उसी वक्त उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिरे। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। सर फट गया। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई जगह चोट लग गई। इस दुर्घटना के बाद शेड में कोई वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्यरत रेलकर्मियों द्वारा किसी तरह बाइक में बैठा कर उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चार घंटे तक उनका इलाज संभव नहीं हो सका। चिकित्सक 10 बजे पहुंचे। जिसके बाद उनका इलाज किया गया।