पतरातू क्षेत्र में हुआ शांतिपूर्ण मतदान
पतरातू : जयनगर में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन।
भास्कर न्यूज | पतरातू
पतरातूके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान नौ दिसंबर को संपन्न हो गया। कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जबकि वोट देने के लिए मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिखा। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार वोटर घरों से ज्यादा निकलकर मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। जिससे पिछली बार की तुलना में वोट का प्रतिशत अधिक रहा। नए मतदाताओं ने भी पूरे उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोटरोंकी भी हुई जांच
बीडीओकुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल, इंस्पेक्टर जीडी मिश्र ने कई बूथों पर मतदाताओं की जांच भी की। एसएस उवि बूथ संख्या 229 पर अधिकारियों को पता चला कि कुछ फर्जी लोग भी वोट देने का प्रयास कर रहे हैं। अविलंब अधिकारियों ने वोटरों की जांच शुरू कर दी। आधे घंटे तक कड़ाई से वोटरों को जांचा।
मॉडलबूथों पर वोटरों का हुआ स्वागत
पतरातूक्षेत्र के दो मॉडल बूथ श्रम कल्याण केन्द्र और एसएस उवि प्लस टू में वोट देने आए मतदाताओं का सेविकाओं ने फुल देकर स्वागत किया। इन बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसे देख मतदाता भी काफी उत्साहित थे। इन बूथों पर भी पुलिस बल की तैनाती रही।
मुख्यालयके कंट्रोल रूम में पल पल की ली रिपोर्ट
प्रखंडमुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से अधिकारियों ने पूरे 182 बूथों की बारी बारी से रिपोर्ट लेते नजर आए। बीडीओ अभिनव स्वरूप, अपर समाहर्ता, दिगेश्वर तिवारी, डीएसपी एम होदा लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे।