182 बूथों में 63 फीसदी मतदान
पतरातूप्रखंड के 182 बूथों में 63 फीसदी मतदान हुआ। पतरातू के शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में वोटर ज्यादा घरों से निकलकर मतदान करने पहुंचे। पीटीपीएस, भुरकुंडा, सयाल, उरीमारी, बरकाकाना, घुटूवा आदि शहरी क्षेत्रों में वाेट का प्रतिशत कम रहा। जबकि इसके विपरीत प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पालू, रोचाप, हफुआ, बटुका, तालातांड़, सोलिया, पलानी, सौंदा बस्ती, रसदा, लबगा, कुरबीज, बरतुआ, कटिया, कोतो, जयनगर, बलकुदरा, गेगदा आदि कई क्षेत्रों में वोट का प्रतिशत अधिक रहा।
3250 नए मतदाताओं ने वोट किया
इस चुनाव में प्रखंड क्षेत्र के कुल 3250 नए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नए मतदाताओं में भी खासा उत्साह रहा। नए मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे। इस बार पतरातू प्रखंड क्षेत्र में एक लाख 62 हजार 885 मतदाता थे। जिसमें 63 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिसमें पुरुष 55 हजार 415 और महिला 46 हजार 618 शामिल है।