फंड के अभाव में रुका है जीर्णोद्धार
पीटीपीएस प्लांट की फाइल फाेटो।
पतरातू | अगलगीके कारण दस अगस्त 2006 को ठप हुई पीटीपीएस की 110 मेगावाट क्षमतावाली इकाई संख्या नौ के जीर्णोद्धार का कार्य फंड के अभाव में रुक गया है। इस संबंध में पीटीपीएस के महाप्रबंधक बच्चू नारायण का कहना कि इकाई संख्या नौ एक बेहतर इकाई रही है। इसके जीर्णोद्धार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फंड का अभाव है। इस इकाई को पूरी तरह ठीक करने के लिए लगभग 36 करोड़ रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। फिलहाल आचार संहिता है। जिसके बाद इस दिशा में आगे की रणनीति अपना कर कार्य होंगे।