पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाडीडीह बूथ पर सर्वाधिक 92 फीसदी हुआ मतदान

डाडीडीह बूथ पर सर्वाधिक 92 फीसदी हुआ मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौदिसंबर को संपन्न हुए चुनाव के दौरान बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड स्थित बूथ संख्या 195 में सर्वाधिक 92 फीसदी मतदान हुआ। जबकि सबसे कम मतदान बूथ संख्या 204 उत्क्रमित मवि कटिया में हुआ। बूथ संख्या 195 में कुल मतदाता 375 में 333 वोट पड़े। जिसमें 177 पुरुष और 156 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि सबसे कम वोट बूथ संख्या 204 में पुरुष 132 और मात्र 96 महिलाओं ने मतदान किया।

इसके अलावे वैसे मतदान केन्द्र जहां महिलाओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया। उनमें बूथ संख्या 330 केन्द्र लपंगा वेलफेयर भदानीनगर बूथ में पुरुष 355 और महिलाओं ने 365, बूथ संख्या 338 उमवि चैनगड्डा केन्द्र में पुरुष 375 और महिलाओं ने 390, बूथ संख्या 343 उमवि डुडगी में पुरुष 428 और महिलाओं ने 456, बूथ संख्या 356 पंचायत भवन बरकाकाना में पुरुष 290 और महिलाओं ने 314 मत डाले। साथ ही बूथ संख्या 368 सिउर केन्द्र में महिलाओं और पुरुषों का लगभग बराबर मत पड़ा।

इस केंद्र में पुरूष 206 आैर महिला 205, बूथ संख्या 313 उवि रिभर साइड में पुरुष 176 और महिला 176, बूथ संख्या 314 प्रावि रिभव साइड केन्द्र में पुरुष 289 और महिला 289 ने मतदान किया। प्रखंड क्षेत्र में कुल 63 फीसदी मतदान हुआ। प्रखंड क्षेत्र के कुल 182 बूथ में एक लाख दो हजार 33 वोट पड़े।