रांची के डॉक्टर की थी लावारिस स्कूटी
पतरातूडैम परिसर में 13 दिसंबर की शाम से एक लाल रंग की स्कूटी जेएच 01 एयूके8606 पड़ी थी। स्कूटी में एक लाल रंग का हेलमेट भी रखा हुआ था। डैम के पास ही एक होटल वाले की नजर स्कूटी पर पड़ी। उसने रविवार को इस बात की जानकारी पतरातू थाने को दी। इधर, रविवार की शाम साढ़े छह बजे रांची कांके की डॉ. गायत्री मित्तल पतरातू थाना पहुंचकर स्कूटी का अपना बताया। कहा कि शनिवार वह डैम घूमने आई थी।
बाद में अपने दोस्त के साथ उसकी गाड़ी पर रांची लौट गई। थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि छानबीन करके स्कूटी डॉ. गायत्री को सौंप दिया गया।