- Hindi News
- बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी : जयप्रकाश
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत होगी : जयप्रकाश
पतरातू | रामगढ़जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जयप्रकाश सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी की जीत तय है। क्योंकि उन्हें हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है। भारी संख्या में विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस का समर्थन किया। पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने जिस अनुपात में विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में विकास का कार्य किया। गांव गांव में ट्रांसफार्मर पहुंचा कर बिजली दिलवाने का काम किया। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया। इसके फलस्वरूप ही निर्मला देवी को चारो ओर से समर्थन मिला है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए विकास की गति को और आगे बढ़ाने की बात कही है।