पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका श्रमिक समन्वय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

ठेका श्रमिक समन्वय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पीटीपीएसके फुटबॉल मैदान में रविवार को विद्युत ठेका श्रमिक समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमें मजदूरों के हित को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य संयोजक ललन सिंह ने कहा कि झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के डायरेक्टर और पीटीपीएस के महाप्रबंधक ने समन्वय समिति के साथ हुए समझौते को दर किनार कर दिया है। 596 ठेका मजदूरों को एडहॉक का भुगतान ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। 20 अक्टूबर 2014 को हुए समझौते में शीर्ष प्रबंधन द्वारा आश्वस्त किया गया था कि पीटीपीएस में कार्यरत स्थाई प्रकृति के ठेका श्रमिकों और अन्य श्रमिकों को नियमित रूप से नियुक्त किया जाएगा। साथ ही आंदोलन के दौरान ठेका श्रमिकों के अवकाश का सामंजन भी किया जाएगा। लेकिन अबतक प्रबंधन की ओर इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रेलवे साइडिंग में कार्यरत 17 ठेका कर्मी भी सभी सुविधाओं से वंचित कर दिए गये हैं। इसके अलावे अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रबंधक द्वारा 15 दिनों के अंदर उचित कदम नहीं उठाया गया तो ठेका मजदूर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। अध्यक्षता अशोक महतो और संचालन बालदेव महतो ने किया। बैठक में सुरेश साव, अखिलेश शर्मा, जगदीश, सैनाथ, गोविंद, अजंता उपस्थित थे।