पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटा सीखने के लिए छात्रों ने दिखाया उत्साह

कराटा सीखने के लिए छात्रों ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीटीपीएसडैम परिसर क्षेत्र में रविवार को मॉडर्न मार्शल आर्ट कराटे डो फेडरेशन के द्वारा एकदिवसीय कराटे शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पतरातू समेत आस पास के क्षेत्रों से करीब 250 छात्र-छात्राओं ने शिविर में भाग लेकर कराटे सीखा। जिन्हें संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई विकास पाठक और धीरज पाठक ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन ने कराटे का हुनर सिखाया। उन्हें कुमिते और किहोन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावे एडवांस काता और बुंकाई का भी प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कराटे आत्म रक्षा का बेहतर साधन है।

बच्चियों को भी कराटे सीखना चाहिए। मौके पर नागेन्द्र सिंह, किशोर कुमार महतो, भुवनेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, सुजीत पटेल, वारिश खान, पूनम शर्मा, जीतेन्द्र कुमार, राजू कुमार, शैलेश बेसरा, रविशंकर महतो, प्रिया कुमारी, शिवम कुमार ने सहयोग किया।

शिविर में कराटा सीखते बच्चे।