बीडीओ, सीओ ने बिरहोरों की सुध ली
पतरातू | उपायुक्तके निर्देश पर रविवार को प्रखंड के बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप और सीओ रितेश जायसवाल ने बिरहोर कॉलोनी डाडीडीह में बिरहोरों की सुध ली। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर बिरहोर परिवारों के बीच एक दर्जन से अधिक कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने बताया कि बिरहोरों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जा रही है। ताकि यहां निवास करनेवाले बिरहोर सुरक्षित और बेहतर जिंदगी जी सके। अधिकारियों ने बिरहोरों के साथ खिचड़ी भी खाया। मौके पर मुखिया सीताराम महतो, किशोर कुमार महतो, पंचायत सेवक मोहन राम, रामेश्वर गोप, विकास कुमार अादि उपस्थित थे।