पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरा जलवा

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरा जलवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चोंकी स्किल्ड डेवलपमेंट संस्था एसआईपी एबेकस के द्वारा रविवार को पीटीपीएस के श्रम कल्याण केंद्र में फैंसी ड्रेस और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया इंदिरा देवी एसआईपी के एरिया डायरेक्टर इकबाल सिंह होरा, डायरेक्टर शिखा सिंह ने किया। इस मौके पर डायरेक्टर शिखा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास हो।

इसके लिए इस संस्था की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। 5-12 वर्ष तक के बच्चों को इस संस्था की ओर से क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रतियोगिता में फैंसी ड्रेस, डांसिंग, संगीत, एक्टिंग, ड्रामा, स्पीच आदि में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा बच्चों ने रूचि दिखाई और अपना जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता में जेन आलिया, ऋषिका, प्रीति, रीतू महादानी, रिचा, दक्ष मिश्रा, हिमांशु, नैन्सी, पेंटिंग में तिया रानी, सूरज, रवि, सोनिया इकबाल, सौरभ, नीशु, कुमार अंगद, सेजल, सरान्या आदि भाग लिया। निर्णायक मंडल में कंचन जोशी, रीता रश्मि, संजय अंबष्ट, विराट विजय मौजूद थे। प्रतियोगिता का रिजल्ट सोमवार को होगा। मौके पर रवींद्र रवि, राजीव प्रसाद, राजलाल पासवान, एके भारतीयम, रामेश्वर गोप, विनय अंगिरा, सुजीत पटेल, मनोरंजन सिंह, प्रमोद पाठक, किशोर महतो, गोपाल शरण सिंह, अनिकेत आनंद, नीरज उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।