पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीए प्रशिक्षण में शामिल हुईं गोला पतरातू और मांडू की एएनएम

एसबीए प्रशिक्षण में शामिल हुईं गोला पतरातू और मांडू की एएनएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | सदरअस्पताल परिसर में शुक्रवार को 21 दिनी एसबीए (स्क्रील बर्थ एटेंडेंट) प्रशिक्षण आरंभ हुआ। जिसमें गोला पीएचसी की एएनएम कल्पना कुमारी, मांडू फुल कुमारी तथा पतरातू के पूनम कुमारी ने भाग लिया। प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देते हुए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृ शिशु मृत्युदर में कमी लाने को लेकर तीनों पीएचसी के एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल एएनएम को एक सप्ताह थ्योरिकल और दो सप्ताह प्रैक्टिकल क्लास कराया जाएगा। तीनों पीएचसी के एएनएम को प्रशिक्षण जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. केएन प्रसाद, जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ. गीता सिन्हा मानकी, डॉ. अशोक राम और डॉ. अतिकुर रहमान प्रशिक्षण देंगे। जिससे संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिल सके।