दुष्कर्म के प्रयास का विरोध
पतरातू | तालाटांड़पंचायत के ग्राम सोलिया में 10 दिसंबर की शाम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। सोलिया के शिव मंदिर से महिलाएं विभिन्न जगहों में भ्रमण कर विरोध की। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि दोषी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। मौके पर अजीत कुमार गुप्ता, परमेश्वर कुमार, चरणलाल, राजेश, प्रेम, प्रवीन, भगत, कोलेश्वर, बालेश्वर, रमेश, मंगलराम, नरेश भुईंया, बलराम करमाली, सुरेश करमाली, दिनेश, रूपेश, महावीर, सुबोध, मनोज रजक, नागेश्वर ठाकुर, भुवनेश्वर महतो शामिल थे।