- Hindi News
- आजसू भाजपा गठबंधन को सभी वर्गों का सहयोग मिला : राजीव
आजसू भाजपा गठबंधन को सभी वर्गों का सहयोग मिला : राजीव
पतरातू | आजसूपार्टी के जिला क्षेत्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बयान जारी कर कहा है कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में आजसू भाजपा गठबंधन को सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला है। जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता धन्यवाद के पात्र है। जिन्होंने लोकतंत्र पर विश्वास जताते हुए झारखंड में एक स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया। गठबंधन प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को निश्चित रूप से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिलेगा। क्योंकि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में मतदाताओं का रुझान हुआ। इसके लिए आजसू पार्टी जनता का आभार प्रकट करती है।