चिकोर में भाकपा का सम्मेलन हुआ
भुरकुंडा . भाकपा पतरातूप्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को चिकोर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित की गई। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता विंध्याचल बेदिया, शब्बीर अंसारी, पम्मी देवी उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विंध्याचल बेदिया ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बड़कागांव विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की बदहाली को देखते हुए भाकपा ने फिर से रमेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। सम्मेलन की अध्यक्षता बीरबल बेदिया एवं संचालन द्वारिका बेदिया ने किया।
मौके पर विष्णु कुमार, रुस्तम अंसारी, रामफल बेदिया, नरेश मंडल, राहुल कुमार, नगीना देवी, महेश ठाकुर, भोला राम, नारायण प्रजापति, नेपाल बेदिया, संजय करमाली, गोवर्धन बेदिया, विनोद बेदिया, मथुरा प्रजापति, मालो देवी, अन्नु देवी, शकुंतला देवी, रामबिलास गंझू, सीताराम करमाली, सूर्यदेव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।