कोयला रैक में लावारिस बैग मिला, हड़कंप
कोयला रैक में लावारिस बैग मिला, हड़कंप
गिद्दी | गिद्दीकोलियरी के रेलवे साइडिंग में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कोयला लदाई के लिए आए रैक में तीन बैग पड़े मिले। हालांकि कुछ देर बाद बैग खोला गया तो उसमें कपड़े थे। साथ ही अंजली पिता श्याम सुंदर दुबे ग्राम घोघा, थाना गोपालपुर जिला पश्चिम चंपारण का बीएससी (बॉटनी आॅनर्स) का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एटीएम पैनकार्ड मिला। बैग में मिली डायरी में लिखे नंबर पर फोन हुआ तो पता चला कि बैग मुगलसराय स्टेशन से चोरी हुआ था। उधर, बैग की सूचना जीआरपी पतरातू को दी गई। इसके बाद पुलिस बैग थाने ले आई।
फोटो08 बैग की जांच करती जीआरपी पुलिस की टीम।