- Hindi News
- मार्शल आर्ट सीखने वाले बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
मार्शल आर्ट सीखने वाले बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
प्रमाण पत्र बांटते अतिथिगण मौजूद बच्चे।
भास्कर न्यूज | पतरातू
पीटीपीएसके नर्सरी स्कूल परिसर में गुरुवार को मार्शल आर्ट कराटे डाे फेडरेशन सह गोसोकूरियू कराटे एसोसिएशन के द्वारा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में रामगढ़ और रांची जिले के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने रुचि दिखाते हुए आत्म रक्षा के इस हुनर को सीखा। जिन्हें संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई विकास पाठक और सेंसाई धीरज पाठक ने किहॉन, काता, कुमिते का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर जीडी मिश्र ने कहा कि कराटे आज के मौजूदा दौर में आत्म रक्षा का बेहतर साधन है। विशेष रूप से लड़कियों को यह जरूर सीखना चाहिए। इस दौरान ग्रेडेशन भी किया गया। नीरज, दुर्गा, भारती, राधिका, अनिमेश, विकास, सुल्तान, रविंद्र, राजेंद्र, प्रणव, ज्येस्था, रानी, सुजिता, आशीष, सिमरन, अनिल, सावन, रजनी, काजल, मालती, ममता, सुजाता, सुजित, दिनेश को ग्रीन, ओरेंज, येलो बेल्ट प्रदान किया गया। इस मौके पर खेल प्रेमियों में श्री राम उपाध्याय, मंजू उपाध्याय, सुबोध कुमार, संगीता सिंह, राजकुमार पासवान, ज्वाला प्रसाद, कश्मीरा सिंह, आरके झा आदि मौजूद थे।
फोटो19 प्रमाण पत्र देते अतिथि