ग्राम स्वच्छता और पोषण समिति की बैठक
ग्राम स्वच्छता और पोषण समिति की बैठक
पतरातू | ग्रामजयनगर में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान बंध्याकरण के लक्ष्य को पूरा करने, आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा गृह भ्रमण कर नवजात शिशुओं की उचित देखभाल के संबंध में सहिया काे जानकारी दी गई। पर्यवेक्षिका बुलबुल कुमारी ने कहा कि जो लक्ष्य तय किए गए हैं। बीपीएम मनीष कुमार, बीएएम रिंकी चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण भी किया। मौके पर पूनम देवी, रीना गिरी, रेणु देवी, साबिहा खातून, संगिता देवी, गीता देवी, संध्या देवी, संजू देवी, बीटीटी केशव कुमार आदि मौजूद थे।