पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास थाने में दिया ज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास थाने में दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसोलिया में आठ वर्षीय बच्ची से गांव के ही 14 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना 10 दिसंबर की है। इस संबंध में बच्ची की मां ने थाने में पत्र दिया है। पत्र के अनुसार बच्ची सोलिया तालाब के पास से अकेले रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। उसने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने पर वह वहां से भाग निकला। बच्ची ने घर पर इसकी जानकारी दी।

वहीं, आरोपी ने दो युवकों के साथ बच्ची के घर जाकर परिवार वालों को धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि जांच हो रही है। पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।



फोटो18 अस्पताल में इलाजरत आरोपी मोनू