पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजनाओं को पूरा करने के निर्देश

पतरातू | प्रखंडमुख्यालय में गुरुवार को क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर बैठक हुई। चुनाव खत्म होने के बाद बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने क्षेत्र के सभी पंचायत सेवक, जनसेवक और रोजगार सेवकों को बुलाया। साथ ही पंचायत क्षेत्रों में मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, बीआरजीएफ, 13वें वित्त आयोग के तहत होने वाले काम की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार सभी को निर्देश दिया कि मनरेगा योजना के कार्य में रुचि लेते हुए हर सप्ताह दस लाख रुपए खर्च करें। इसमें कुएं का निर्माण, मिट्टी मोरम पथ निर्माण, अपना खेत अपना काम के अलावा जिन इंदिरा आवास योजना के कार्य लंबित हैं, उन्हें 15 जनवरी तक पूरा करें। दिसंबर के अंत तक जिन पंचायतों में आवंटित इंदिरा आवासों के कुछ कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। इसके अलावा कई और दिशा-निर्देश दिए गए।



बैठक के दौरान प्रखंड प्रशासन के तरफ से प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्ण और बेहतर मतदान कराने के लिए सभी कर्मियों को बधाई भी दी गई। कहा गया कि चहल्लुम पर्व आने वाला है। इसे लेकर विधि व्यवस्था में सहयोग का भी निर्णय लिया गया। मौके पर बीपीओ प्रदीप राम, जेई एके दास के अलावे सभी पंचायत रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।



फोटो 17 बैठक करते बीडीओ और अन्य