पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने की कई मुद‌्दों पर चर्चा

भाजपाइयों ने की कई मुद‌्दों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष आनंद बेदिया ने किया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधानसभा के सभी बूथों में हुए मतदान की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का आजसू के साथ गठबंधन होने के बाद जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजूट होकर गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में नि:स्वार्थ भाव से काम किया है। जिससे प्रत्याशी की जीत निश्चित है। चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनता का रुझान देखने से पता चलता है कि इस बार हमारे प्रत्याशी की जीत रिकार्ड मतों से होगी। मौके पर भाजपा नेता पप्पू बनर्जी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सहदेव ठाकुर, जगदीश शर्मा, रमेश वर्मा, मीना विश्वास, इंद्रदेव साव सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

बताया गया कि 20 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने रामगढ़ जिला से कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार दुमका जाएंगे।







यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दुमका जाने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आनंद बेदिया, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, गोला प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, चितरपुर रमेश वर्मा तथा दुलमी प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव साव शामिल हैं। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे दुमका जाकर भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करें।





फोटो22 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता

बैठक करते जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।