कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगे : शिवलाल
झाविमो के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक
भास्करन्यूज | पतरातू
पीटीपीएससर्किट हाउस में सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
मौके पर झाविमो केंद्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सह बड़कागांव प्रभारी शिवलाल महतो ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी पंचायत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाएं। बाबूलाल मरांडी ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में 28 महीने का कार्यकाल संभाला। उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएं। क्षेत्र में किसान, मजदूर, विस्थापन से जुड़े समस्याओं को चिह्नित कर उसके समाधान का हर संभव प्रयास करें। झाविमो का नीति और सिद्धांत हमेशा से जन कल्याणकारी रहा है। जरूरत है इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। जनता के हितों की रक्षा की जाए। इस दौरान पतरातू प्रखंड में जल्द ही कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद वेदिया ने की। मौके पर केंद्रीय सदस्य राजेश गुप्ता, दुर्गाचरण प्रसाद, किशोर कुमार महतो, महेंद्र सिंह, मो अनवर हुसैन, चंद्रशेखर कसेरा, घनश्याम प्रसाद, आजाद अंसारी, भोला महतो, तालो बेसरा, व्रह्मदेव महतो, रमेश सिंह, गिरी शंकर महतो, अनवर आलम, गणेश ठाकुर, भुन्नू सिंह, प्रदीप गंझू आदि उपस्थित थे।
बैठक में शिवलाल महतो अन्य।