राजनीतिक दल ने मांगा प्रस्ताव
पतरातू | बीडीओकुमार अभिनव स्वरूप ने सोमवार को राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों के संबंध में बातचीत की। जिसमें यदि कोई कमी है तो उसमें अपेक्षित सुधार के लिए प्रस्ताव भी मांगा। इस दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान में सहयोग करने की बात कही। साथ ही भरोसा दिलाया कि जिन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में कमी नजर आएगी उसमें तत्काल सुधार के लिए प्रशासन को सूचना दी जाएगी। मौके पर भाजपा की ओर से सांसद प्रतिनिधि भोला सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, सीपीआई के रामफल बेदिया, आजसू के कौलेश्वर महतो, जेएमएम के हरि लाल वेदिया, प्रभात साव, सीपीआई माले के सरयू मुंडा आदि उपस्थित थे।