- Hindi News
- चितरपुर प्रखंड के विद्यालयों ने निकाली जागरूकता रैली
चितरपुर प्रखंड के विद्यालयों ने निकाली जागरूकता रैली
भारतसरकार के स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत गुरुवार को चितरपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, उत्क्रमित उवि बोरोबिंग, उत्क्रमित उवि बडकीपोना, मध्य विद्यालय लारी कन्या विद्यालय लारी के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा साफ-सफाई की गई।
मौके पर प्राचार्या रजनीबाला महतो, युगल किशोर महतो, तपेश्वर महली, मिस्बाहुल इस्लाम, सरफराज अहमद सहित कालीनदी कुमारी, ईश्वर दयाल सिंह, अजगर अली, रेणु कुमारी, सुनीता कुमारी, मुकेश प्रसाद, बैजनाथ राम दांगी, अनिता दास, मुकेश कुमार, अमृत कुमार, पूनम कुमारी राम, अवधेश कुमार सिंह, सीता रविदास, नंदकिशोर, अशोक राम नायक, बाबूराम करमाली, नवर| करमाली, बिरजू नायक, जितेश्वर महतो, जवाहर बेदिया सहित कई मौजूद थे।
भुरकुंडा: मानवसंसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता मिशन के तहत गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय सेंट्रल सौंदा में बच्चों एवं शिक्षकों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर, लाइब्रेरी, शौचालय सहित अन्य भवनों की साफ-सफाई की गई। अभियान में प्रधानाध्यापक मो. ग्यासुद्दीन, ललन सिंह, उदय मालाकार, मुन्ना अंसारी, बिरेंद्र मेहता, मो. हुसैन, समित्र देवी, फरीदा खातून, राजेंद्र महतो, कमलेश सिंह, फूलवंती देवी, हंसराज शर्मा, अंजू कुमारी वर्मा सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे।
पतरातू: पतरातूप्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को पतरातू के विभिन्न स्कूलों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभात फेरी निकाल कर शिक्षकों छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों काे जागरूक किया। इस दौरान कटिया उत्क्रमित मवि, जयनगर मवि, सोलिया मवि समेत कई क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। जिसे सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका नीता कुमारी समेत शिक्षक बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। 26 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज समेत सभी स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जो दो अक्टूबर तक निर्धारित है।
फोटो41 चितरपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट के छात्रों द्वारा निकाले गये रैली में मौजूद प्