पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िहंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : डीएमई

िहंदुस्तानियों की पहचान है हिंदी : डीएमई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पतरातूडीजल शेड प्रशासन द्वारा डीजल रिक्रिएशन क्लब में शनिवार की शाम राज्य भाषा पखवाड़ा समारोह का अायोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएमई मोहन राम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा हिन्दुस्तानियों की पहचान है। इसके विकास के लिए हमें हिंदी को बोलचाल, लेखनी, सरकारी कार्यालयों में उपयोग पर बल देना होगा। समारोह में समूह गीत, क्विज, कविता पाठ, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वही केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अंत में रेलकर्मियों के लेखन प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर यूएन सिंह, एसके राय, बीएन तिवारी, आरएन तिवारी, निलेश राय, पारस कुमार, महेंद्र कच्छप, एसपी दास, बीके सिंह, पारस कुमार आदि उपस्थित थे।