पतरातू : 182 बूथों के लिए लगे 728 कर्मी
क्लस्टर के लिए रवाना होते मतदान कर्मी।
ईवीएम की जांच करते अधिकारी।
भास्कर न्यूज | पतरातू
पतरातूप्रखंड के मतदान केन्द्रों में पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कुल 182 बूथों पर मतदान कराने के लिए 728 मतदान कर्मियों को पूरी तैयारी के साथ क्लस्टर प्वाइंट पर रवाना किया गया। चुनाव सामाग्री में इवीएम अन्य सामानों के साथ भेजा गया। क्लस्टर प्वाइंट से नौ दिसंबर की सुबह सभी मतदान कर्मी अपने बूथों पर मतदान कराने के लिए तैनात रहेंगे। प्रखंड क्षेत्र में अतिसंवेदनशील बूथ 26, संवेदनशील बूथ 127 और सामान्य बूथ 29 बनाए गए हैं। कुल मतदाता एक लाख 62 हजार 402 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 88 हजार 908 और महिला मतदाता 73 हजार 494 होंगे। पांच क्लस्टर प्वांइट एसएस उवि पतरातू, महात्मा गांधी उवि देवरिया, मवि बलकुदरा, उवि घुटूवा, रामवि जयनगर के लिए मतदान कर्मी भेजे गए।
पर्याप्तपुलिस बल की तैनाती : मतदानकेंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिसमें पुलिस बल के अलावा, अर्ध सैनिक बल, जगुआर, जैप के जवान, सीआईएसएफ के जवान शामिल हैं। जिसमें अधिकारियों और बलों की संख्या 1058 है।
मजिस्ट्रेटऔर माइक्रो ऑब्जर्वर भी प्रतिनियुक्त : शांतिपूर्णचुनाव संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 23 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट 23, माइक्रो ऑब्जर्वर 46, प्रतिनियुक्त हैं। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर 16 कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। जबकि 14 केंद्रों पर मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। पूरी व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अपर समाहर्ता और बड़कागांव 22 के ऑब्जर्वर के निर्देशन में मतदान कर्मी और पुलिस बल रवाना हुए।