652 केंद्रों के लिए 2872 कर्मी रवाना
संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर : अबु इमरान
डीसीअबू इमरान ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पैनी नजर रहेगी। पारा मिलिट्री फोर्स के साथ ही 4000 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। लोग निर्भिक होकर मतदान करें।
रामगढ़ में ईवीएम और चुनाव सामाग्री के साथ मतदान केंद्र जाते कर्मी।
क्लस्टर में चुनाव संबंधी जानकारी के लिए पहुंचे डीडीसी और एसडीओ।
भास्कर न्यूज। रामगढ़
जिलेके रामगढ़, बड़कागांव और मांडू विधान सभा के प्रत्याशियों की जोर आजमाइश सोमवार को समाप्त हो गई। अब मंगलवार को मतदाता अपनी ताकत दिखाएंगे। जिले के 652 मतदान केंद्रों पर कुल 6,08,619 मतदाता अपना प्रत्याशी चुनेंगे।
वोटिंग कराने को लेकर सोमवार को रामगढ़ महाविद्यालय से 2872 मतदानकर्मियों को क्लस्टर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डीसी अबु इमरान, डीडीसी राजेश्वरी बी, एसडीओ केके राजहंस सहित तमाम पदाधिकारी मतदानकर्मियों को ड्यूटी पर भेजने के लिए तत्पर रहे।
414बूथ अति संवेदनशील : रामगढ़में 289,मांडू में 174, पतरातू में 182 और सात सहायक मतदान केंद्र सहित 652 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 145 संवेदनशील, अतिसंवेदनशील 414 और सामान्य 93 बूथ हैं। मॉडल बूथों की संख्या 18 है। 121 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 125 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। 110 बूथों पर वीडियो कैमरा, 77 पर स्टील कैमरा और 40 बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग होगी। जिले में 6 सुपर जोन बनाए गए हैं। जिसमें रामगढ़ में 4, पतरातू में एक और मांडू में एक शामिल हैं।
मनरेगाकार्यालय बना नियंत्रण कक्ष
मांडू| चुनावके मद्देनजर बीडीओ जयकुमार राम ने प्रखंड के मनरेगा कार्यालय को नियंत्रण कक्ष बनाते हुए आगामी 10 दिसंबर तक 17 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है। उन्होंने नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को बनाया है। नियंत्रण कक्ष के लिए तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक वेरोनिका तिर्की, नैना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मंजु बांडो और किरण बाखला को रखा गया है। द्वितीय पाली में 4 बजे अपराह्न से 10 बजे रात तक राजकिशोर सिंह मुंडा, जगेश्वर महतो, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार और घनश्याम प्रसाद की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार तृतीय पाली में 10 बजे रात से लेकर 8 बजे सुबह तक शाहिद इकबाल, उमेश नारायण प