पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खतरे के निशान पर पहुंचा पतरातू डैम का जलस्तर

खतरे के निशान पर पहुंचा पतरातू डैम का जलस्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलकारी डैम के मुख्य बांध क्षेत्र में पानी का लेवल।

पतरातू स्थित पीटीपीएस नलकारी डैम।

> जलस्तर 1330 आरएल पर पहुंचा पानी

भास्करन्यूज | पतरातू

पीटीपीएसनलकारी डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जलस्तर १३३०आरएल तक पहुंच गया है। संभावना व्यक्त की गई है कि लगातार हो रही बारिश की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो २४ घंटे के भीतर कभी भी डैम का मुख्य फाटक खोला जा सकता है। १३३१आरएल पर पहुंचते ही डैम के फाटक खोलने की तैयारी पीटीपीएस प्रबंधन द्वारा की गई है। डैम के कैचमेंट एरिया से जल जमाव का सिलसिला लगातार जारी है।

जलस्तर बढ़ाने की योजना हुई सफल. पीटीपीएस डैम के जलस्तर बढ़ाने की योजना सफल साबित हुई है। तीन माह पूर्व जेएसपीएल के सहयोग से डैम क्षेत्र में मिट्टी निकालकर गहरीकरण की योजना पर कार्य शुरू किया गया था। जिसके वजह से कैचमेंट एरिया में हो रहे जल जमाव में वृद्धि हुई है। यही वजह है कि कम बारिश में ही जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

क्याकहा महाप्रबंधक ने

महाप्रबंधकअनिल कुमार ने कहा कि डैम के जलस्तर में वृद्धि हुई है। १३३०.५ के ऊपर लेवल बढ़ते ही डैम का फाटक बांध की सुरक्षा के मद्देनजर खोल दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन समेत कैंटोनमेंट रामगढ़ के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। डैम का पानी छोड़े जाने के मद्देनजर लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों के किनारे जाय। साथ ही अपने मवेशियों को भी दूर रखें।