- Hindi News
- महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में राजद ने दिया धरना
महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में राजद ने दिया धरना
समाहरणालय के बाहर धरना देते राजद नेता।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
राज्यमें व्याप्त महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में राजद नेताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद राजद नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम डीसी ऑफिस में 16 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार कालाबाजारी पर रोक लगाने, पलामू को सूखाग्रस्त घोषित करने, रामगढ़ जिले के पतरातू मांडू प्रखंड को अनुमंडल बनाने, भुरकुंडा, चैनगडा, वेस्ट बोकारो, सांडी तथा बड़गांव को प्रखंड बनाने, कोयला, लोहा बालू की तस्करी पर रोक लगाने, पारा शिक्षकों को स्थाई करने, कोयला खदान में लगे आग को बुझाने, लाभुकों के बीच राशन कार्ड का अविलंब वितरण करने सहित कई मांगें शामिल हैं। धरना में मुख्य रूप से राजद जिलाध्यक्ष निरंजन मुंडा, युवा राजद जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी, प्रदेश महासचिव अरूण कुमार राय, किशन राम अकेला, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, संजय यादव, बद्री विश्वकर्मा, वाहिद अंसारी, अयूब खान, जानकी ठाकुर, राजकुमार केसरी, फिरोज आलम, शंकर मुंडा, रवि मुंडा सहित कई राजद नेता कार्यकर्ता शामिल थे।