पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरे पति निर्दोष हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया : निर्मला देवी

मेरे पति निर्दोष हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया : निर्मला देवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगेंद्र साव की प|ी ने पतरातू में आमसभा कर को निर्दोष बताया

पूर्वकृषि मंत्री योगेंद्र साव प्रकरण मामले को उनकी प|ी निर्मला देवी ने एक साजिश के करार दिया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि आम जनता के बीच जाकर इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। साथ ही लोगो को सच्चाई से अवगत कराएंगे। इसी अभियान के तहत रविवार की देर शाम निर्मला देवी ने पतरातू ब्लॉक मोड़ पहुंचकर आमसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस, उद्योगपति, कोयला माफिया, उग्रवादी संगठन, टीपीसी, जेपीसी, की मिली भगत है। मिली भगत से बड़े रकम की वसूली होती है। जिसके खिलाफ योगेंद्र साव ने हमेशा आवाज उठाया।

कोयला और बालू माफिया के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। उन्हें उग्रवादी संगठन से जोड़ना पूरी तरह से साजिश का हिस्सा है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्हें बेवजह बदनाम करने की साजिश की गई है। ताकि चुनाव से उन्हें बाहर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जनता उनपर विश्वास रखे। सीआईडी से जांच की मांग की गई है। निष्पक्ष जांच होगी तो वे बेदाग साबित हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रभारी बीके हरि प्रसाद से मिलने का समय मिला है। उन्हें सारे तथ्यों से अवगत कराएंगे। सभा के दौरान आम लाेगों के बीच योगेंद्र साव का आम जनता के नाम खुला पत्र भी वितरित किया गया। सभा की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि संतोष साव ने की। मौके पर योगेन्द्र साव के पुत्र सुमित कुमार, गीता देवी, जामित्री देवी, शमीमा बानो, राजकिशोर पांडेय, कृष्णा सिंह, अंजन प्रसाद, विनोद साव, रामदुलार साव, कमलेश शर्मा, रेखा देवी, मुजफ्फर खान, नरेश वेदिया, इमरान अंसारी, शमीम खान, राकेश मुंडा, दीपक गिरी, नईम अंसारी, शिबू महतो, विनय कुमार, बारिक अंसारी, भीम साव, मोबिल खान, अशोक सिंह, कर्मवीर सिंह, सलीम अंसारी, छोटू साव, पंचम साव, हरिदास साव, कन्हैया साव आदि कई उप िस्थत थे।

आमसभा के दौरान निर्मला देवी और अन्य।