- Hindi News
- रेलवे स्टेशन क्षेत्र से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया
रेलवे स्टेशन क्षेत्र से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया
पतरातू |पतरातू रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गुरूवार को प्रशासन ने सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाया। लगभग 40 गुमटियों, अवैध रूप से खड़ी की गई दुकानों, झुग्गी झोपड़ियों को हटाया। अतिक्रमण कारियों को एक सप्ताह पूर्व इस क्षेत्र से अपनी-अपनी दुकानों को हटा लेने का नोटिस दिया गया था। लेकिन लोगों ने प्रशासन के आदेश को नहीं माना और अवैध रूप से रेलवे के इस क्षेत्र में अपनी दुकान चला रहे थे। डीआरएम धनबाद द्वारा उपायुक्त को आग्रह किये जाने के उपरांत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से सीओ पतरातू को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। साथ ही रेलवे के मंडल सहायक अभियंता विनय कुमार को भी प्रतिनियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने गुरूवार को पुलिस फोर्स की मदद से इस क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की। साथ ही अतिक्रमण पूरी तरह से हटा दिया।