- Hindi News
- कमेटी को सशक्त बनाने में लगी आजसू, ग्राम कमेटियों का गठन
कमेटी को सशक्त बनाने में लगी आजसू, ग्राम कमेटियों का गठन
आजसूने पार्टी की मजबूती के लिए ग्राम कमेटी गठन अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत गुरुवार को बेटुलकला पंचायत के पांचों गांवों में बैठकें हुई और कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बेटुलकला में अध्यक्ष देवकुमार महतो, सचिव सूरजनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष बाबूलाल टुडू, कोषाध्यक्ष नकुल साव, पतरातू में अध्यक्ष सूरजन महतो, सचिव जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश्वर महतो, उपाध्यक्ष सीदाम महतो, कोषाध्यक्ष मुरलीधर महतो, बीसा में अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, सचिव भुनेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष तिलक महतो, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, बेटुलखुर्द में अध्यक्ष नकुल साव, सचिव दिनेश मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष भूषण महतो, कोषाध्यक्ष दिलू बेदिया, टांडिल में अध्यक्ष जानू टुडू, सचिव भुनेश्वर सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष प्रकाश मांझी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टुडू अन्य को कमेटी में शामिल किया गया। कमेटी गठन के दौरान बतौर पर्यवेक्षक के रुप में प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो मौजूद थे। मौके पर राजू महतो, जितेंद्र यादव, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार भगतिया, लोकेश्वर महतो, हजारी प्रसाद, कपिल महतो, जलेश्वर महतो, सोमर सोरेन, मुकेश करमाली, चरकू मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे।