पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम रोजगार सेवकों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

ग्राम रोजगार सेवकों को छह माह से नहीं मिला मानदेय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू |पतरातू प्रखंडके ग्राम रोजगार सेवकों को छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के माह सितंबर से अबतक मानदेय लंबित है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। पंचायत क्षेत्रों में जाना और फिर वापस आना काफी कठिन हो गया है।

जमाबंदीरैयतों का मामला प्रबंधन सुलझाए : कौलेश्वर

पतरातू | विस्थापितनेता सह कटिया पंचायत के पंसस कौलेश्वर महतो ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार और प्रबंधन पतरातू के 868 जमाबंदी रैयतों का मामला सुलझाए। उन्होंने कहा है कि पीटीपीएस को एनटीपीसी के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। जिससे विस्थापित परिवारों में काफी असंतोष है।



पीटीपीएस से 24 गांव के लोग विस्थापित हुए है। प्रबंधन और प्रशासन के साथ विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए कई बाद समझौते हुए। लेकिन आजतक उस समझौते पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा है कि एनटीपीसी द्वारा पीटीपीएस का जीर्णोद्धार किया जाए।