पतरातू विकास मंच के सदस्यों की बैठक
ब्लॉकमोड़ में गुरुवार को पतरातू विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मंच के विस्तार का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि इस मंच से ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस दौरान संगठन में विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष वाहिद अंसारी, निर्मला देवी के अलावा महासचिव शौकत खान, हरि राम सचिव भिखारी सिंह, देवनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत ठाकुर शामिल किए गये। कार्यकारिणी सदस्यों में कुलेश्वर राम, सुशील कुमार सिंह, जमाल अंसारी, विश्वनाथ राम, मुरली राम, प्रकाश ठाकुर, बबलू ठाकुर, शामिल किए गये। इस दौरान मंच के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संगठन की मजबूती के लिए पतरातू के प्रत्येक क्षेत्र से लोगों को जोड़े। ताकि इस मंच के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। आम जनता को इसका लाभ मिले। अध्यक्षता वाहिद अंसारी ने की।