- Hindi News
- तालाटांड़ पंचायत में बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण
तालाटांड़ पंचायत में बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बीडीओ अन्य।
भास्कर न्यूज | पतरातू
बीडीओकुमार अभिनव स्वरूप ने गुरुवार को तालाटांड़ पंचायत के गांव पलानी तालाटांड़ में मनरेगा योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने तिरीलबेड़ा ठेकानी महुआ से चरका उरांव के घर तक तीन लाख 71 हजार, पक्की सड़क से मंगरा उरांव के घर तक तीन लाख 71 हजार सात सौ, पलानी में शेर सिंह खदान से टोंचरा गांव तक पांच लाख 42 हजार की लागत से बन रहे मिट्टी मोरम पथ का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि तिरीलबेड़ा रोड के बन जाने से रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड का सीधा संपर्क पतरातू प्रखंड के क्षेत्रों से हो जाएगा। साथ ही इससे आवागमन में आम लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी।
बीडीओ ने ग्रामीणों से योजना के संबंध में पूछताछ भी की। साथ ही कार्यों को सुचारू ढंग से निष्पादित करने को लेकर भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान बीपीओ प्रदीप राम, जेई एके दास, रोजगार सेवक शंकर कुमार महतो आदि साथ थे।
फोटो52 निरीक्षण के दौरान बीडीओ अन्य