भुरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक
शांति समिति की बैठक में मौजूद नागरिकगण।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
गुरुवारको भुरकुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर गिरिश दत्त मिश्र, थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह, मुखिया प्रमिला दुबे उपस्थित थे। बैठक में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। कहा गया कि पूजा के दौरान भुरकुंडा बाजार सहित अन्य पूजा स्थलों में छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन काफी बढ़ जाता है।
पूजा स्थल में भीड़-भाड़ होने से शरारती तत्वों का जमावड़ा भी बढ़ जाता है। थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह ने कहा कि भुरकुंडा एवं अन्य क्षेत्रों में वाहनों के रोकथाम के लिए जगह-जगह बैरियर लगाया जाएगा। शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पुरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने पूजा समिति एवं स्थानीय लोगों से विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद करने की अपील की। मौके पर टिकेश्वर महतो, चमन लाल, लखेंद्र राय, गिरधारी गोप, राजेश्वर शर्मा, राम नारायण सिंह, सुभाष यादव, जगतार सिंह, राम सुंदर सिंह, युगल नायक, राजू पांडेय, हरि नारायण सहानी, प्रकाश नायक, योगेश दांगी, रिजवान खान, रॉबिन मुखर्जी, आजाद भुइयां, प्रेम गुप्ता, शिव शंकर भुइयां, संजय पांडेय, राजन करमाली, अवधेश दास सहित थाना के सअनि राजनीतिक पासवान, निगम सिंह, सुधीर सिंह, शत्रुंजय सिंह मौजूद थे।
फोटो40 बैठक में शामिल लोग