हाईटेंशन तार गिरा, आवागमन ठप
हाईटेंशन तार गिरा, आवागमन ठप
पतरातू | पतरातूरोचाप रोड के समीप गुरुवार को पीटीपीएस खलारी लाइन का 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया। पोल का इंसुलेटर टूट जाने के कारण तार गिरा। संयोग रहा कि उस वक्त उस रास्ते से किसी वाहन या अन्य लोगों का आना जाना नहीं हाे पाया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। एक वाहन वहां से गुजर रहा था। जिसके चालक गिरे हुए तार को देखा। जिसके बाद सभी वाहनों को रुकने के लिए कहा।
इसी बीच बिजली विभाग समेत पतरातू थाने को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद वहां की बिजली काटी गई। गिरे हुए तार को ठीक करने का कार्य बिजली विभाग के पेट्रोलिंग दल द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।