- Hindi News
- भुरकुंडा में भी कई स्थानों पर हुई विश्वकर्मा की पूजा
भुरकुंडा में भी कई स्थानों पर हुई विश्वकर्मा की पूजा
भुरकुंडा | कोयलांचलके भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक, पटेलनगर, ट्रेकर स्टैंड, रीवर साइड, भुरकुंडा, सौंदा डी, सेंट्रल सौंदा कोलियरी, रीवर साइड रीजनल वर्क शॉप, चोरधरा स्थित वेंकटेश आयरन स्पंज फैक्ट्री, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरातू, भदानीनगर, चैनगडा, चिकोर, पाली, सुथरपुर, लेम, बीचा, देवरिया सहित अन्य क्षेत्रों के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जेएसपीएल मे प्लंाट प्रमुख सुहास गोखले प|ी सुचिता गोखले, बेंकटेश में चेयरमेन कमल केडिया एवं अंकित केडिया पूजा में शामिल हुए। जेएसपीएल में कंपनी के उत्पाद, ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कपड़े के वस्त्र का स्टॉल लगाया गया। वेंकटेश में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना में कर्नल एसपी सिन्हा, कुमार अमन, शोभा तिवारी, एसपी पाढ़ी, संजय सिन्हा, राजीव शर्मा, धनंजय कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, विधि छावड़ा, राजीव रंजन, संतोष गुप्ता, रमण शर्मा, वेंकटेश में जीएम अरूण गोस्वामी, रौशन सुलतानिया, अलख निरंजन सिंह, संदीप पाठक, राजेश मंडल, मनोज चौरसिया, श्रवण ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल थे।