बिजली कर्मियों को मिले बोनस : निरंजन
पतरातू | झारखंडउर्जा कर्मचारी पदाधिकारी एवं पेंशनधारी मंच के संयोजक सह वरीय ट्रेड यूनियन नेता निरंजन लाल ने बिजली कर्मियों को कोयला कर्मियों की तरह बोनस देने की मांग की है। उन्होंने झारखंड के उर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह को पत्र लिखकर मांग किया है कि कोयला और बिजली दोनों कंपनियां झारखंड प्रदेश के क्षेत्रों ही कार्यरत और संचालित हैं। दोनों कंपनियों के श्रमिकों पर बाजार मूल्य एवं महंगाई दोनों का प्रभाव समान रूप से है। वेतन, मजदूरी दोनों कंपनियों का समान होना स्वभाविक और प्राकृतिक न्याय है। उन्होंने कहा है कि ठेका श्रमिक जो वर्षों से पीटीपीएस प्लांट की सेवा में तत्पर हैं। उत्पादन बढ़ाने में उनका भी सक्रिय योगदान है। उन्हें भी इसका लाभ दिया जाय।