पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास का पाइप लाइन तोड़ने का मामला थाना पहुंचा

आवास का पाइप लाइन तोड़ने का मामला थाना पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पीटीपीएसके जनतानगर स्थित टाइप दो आवास में पाइप लाइन तोड़े जाने का मामला गरमा गया। ब्लॉक नं दो में रहने वाले मंतोष कुमार, उसकी प|ी राजकुमारी देवी ने थाने पहुंचकर पड़ोसी अर्जुन रजक उसकी प|ी लक्ष्मी देवी घरवालो पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही थाने से न्याय की गुहार लगाई। राजकुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि अर्जुन रजक द्वारा पिछले दो महिने से उसके आवास में रहे पानी के पाईप लाईन को समय समय पर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। मना करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है। कुछ दिन पूर्व इस मामले को लेकर पंचायत की मुखिया नगीना देवी ने भी उन लोगो को काफी समझाया। लेकिन िस्थती यथावत बनी हुई है। पुलिस ने कॉलोनी क्षेत्र में हो रहे हंगामे को देखते हुए वहां पहुंच मामले को जाना। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर अर्जुन रजक उसकी प|ी ने दोबारा ऐसा नही करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।