पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूचन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

रूचन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पतरातूबस्ती निवासी रूचन पांडेय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कांग्रेस के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह वेदी ने प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर उनका मनोनयन किया। लंबे समय से कांग्रेस के प्रति उनकी समर्पित भावना और निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई। साथ ही उम्मीद जताई कि पूरे जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के देवराज सिंह, जयप्रकाश सिंह, नित्यानंद कुमार, नंद किशोर सिंह, कृष्णा, असगर अली, गणेश करमाली आदि कई ने बधाई दी।