पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 167 लोगों की नेत्र संबंधी हुई जांच

167 लोगों की नेत्र संबंधी हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | वनबंधु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय अभियान के आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वन यात्रा टीम रविवार को पतरातू पहुंची। परिषद द्वारा ग्राम कटिया के मध्य विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही नेत्र जांच शिविर भी लगाई गई शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अमेरिका से आये एनआरआई सुनील सिंह, सुशील मिश्रा और अफगानिस्तान से आए तारनमोहन सिंह, हरेन्द्र सिंह ने भी इस अभियान के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर वन बंधु परिषद के हरि प्रसाद ने एकल विद्यालय अभियान के कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिविर में ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई। डॉ. एस मिश्रा ने 167 लोगो की जांच के बाद 17 लोगो में मोतियाबिंद पाया। साथ ही उन्हें सलाह दिया कि वें रांची के निराम्या हॉस्पिटल में इस रोग का नि:शुल्क इलाज करा सकते है। मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष िक्त सिंह, रामचंद्र उरांव, भुवनेश्वर ठाकुर, सतेन्द्र ठाकुर, हरि प्रसाद, राजनाथ महतो, दाैलत महतो, नागेश्वर महतो, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र महतो आदि कई उप िस्थत थे।