पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीआई बेहतर नीति लाने के लिए संघर्ष करेगी : कमालुद्दीन

सीपीआई बेहतर नीति लाने के लिए संघर्ष करेगी : कमालुद्दीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | वीणाटॉकिज हॉल में रविवार को सीपीआई के 16 पंचायतों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे कामरेड कमालुद्दीन अंसारी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया। यहां के चुने प्रतिनिधि सिर्फ स्वार्थों में लीन रहे। सीपीआई के घोषित प्रत्याशी रमेन्द्र कुमार इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगे। सीपीआई बेहतर नीति के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व राज्य सचिव कामरेड बद्री नारायण राम, महामंत्री लखन लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज पूंजीपतियों के हाथों में चली गई है। झारखंड में 14 वर्ष बाद भी विकास नहीं हो पाया है। महंगाई, भ्रष्टाचार हावी हो गई है। ऐसे में सीपीआई को मजबूती के साथ राज्यहित में खड़ा करना होगा। नेताओं ने रमेंद्र कुमार को संघर्षशील, जुझारू, ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार बताया। सम्मेलन में प्रभात कुमार, सीमा राय, मथुरा प्रसाद, पूरनराम साहू, रमेश साव, सत्यनारायण साव, नगीना देवी, मो. बसारत अंसारी, कन्हैया सिंह, शब्बीर अंसारी, विध्यांचल वेदिया, रामफल वेदिया, नरेश मंडल, प्रेमचंद सिंह, रामबिलास यादव, विनोद पासवान, चंद्रचूर राय, सतीष कुमार, पंकज कुमार पोचाई, कार्तिक शामिल थे।