चुनाव को लेकर सीओ ने दिए कई निर्देश
प्रखंडमुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बीएलओ की बैठक हुई। जिसमें सीओ रितेश जायसवाल ने बीएलओ को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2014 की अधिसूचना किसी वक्त भी चुनाव आयोग द्वारा जारी की जा सकती है। ऐसे में पतरातू अंचल क्षेत्र के सभी 182 बूथों का चुनावी तैयारी की जानी चाहिए। जिला मुख्यालय से भी इस बावत निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस दौरान उपस्थित बीएलओ से बूथों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मुख्य थी। इसके अलावे मतदान भवन परिवर्तन या सुधार के संबंध में भी प्रस्ताव लिया गया।
उन्होंने कहा कि यदि बूथों पर कोई समस्या या परेशानी है तो प्रपत्रों को भरकर 21 सितंबर तक मुख्यालय में जमा कराए साथ ही निर्देश दिया कि बीएलओ अपने अपने बूथों पर मतदाता सूची को चिपकाए। ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा हो। इस दौरान इपिक कार्ड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जीपीएस के अलावा बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे।