शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
पतरातू | कोतोपंचायत के सचिवालय में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोलिया उत्क्रमित मवि से सेवा निवृत हुए प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर ठाकुर को सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुखिया सीताराम महतो ने कहा कि भुवनेश्वर ठाकुर ने इस क्षेत्र के बच्चों को काफी ज्ञान दिया। इनके मार्ग दर्शन में आज यहां इस क्षेत्र के छात्र राज्य और देश की प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं और देश सेवा कर रहे हैं। मौके पर वार्ड सदस्य मानती बारला, बिगन महली, शंकर, पन्नू लाल, राजू, नारायण महली, शंकर महतो, रामकिशोर, सुखदेव, राजकिशोर, संतोष उपस्थित थे।