- Hindi News
- श्रम कानून के तहत ठेका मजदूरों को सुविधाएं मिले : नरेश
श्रम कानून के तहत ठेका मजदूरों को सुविधाएं मिले : नरेश
पीटीपीएसके फुटबॉल मैदान में मंगलवार को बिहार विद्युत कामगार संघ के अंतर्गत ठेका मजदूरों की बैठक हुई। जिसमें ठेका मजदूरों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष नरेश महतो ने कहा कि 11 सितंबर को विद्युत बोर्ड के पदाधिकारियों और जिला श्रम अधीक्षक के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। जिसमें 13 जनवरी 2009 के त्रिपक्षीय समझौते के संबंध में मामले शामिल थे। इसकी पूरी जानकारी मजदूरों को दी गई। साथ ही विश्वास दिलाया कि मांगों पर वार्ता के साथ जो सहमति बनी थी। उस पर बोर्ड के अधिकारी सहमत होते हुए इसे लागू करेंगे। बैठक में मांग रखी गई कि स्थायी जॉब पर कार्य करनेवाले ठेका श्रमिकों के संवेदक से भुगतान हटाकर प्रबंधन द्वारा तीन हजार रू बढ़ोत्तरी के साथ भुगतान कराया जाय। साथ ही श्रम कानून के तहत ठेका मजदूरों को सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाय। मौके पर सचिव सुरेश साव, अखिलेश शर्मा, सभाजीत राय, विजय साहू, अशोक सिंह, अनवर अली के अलावे भारी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे।